Recents in Beach

क्या आप अपनी जिंदगी बदलना चाहते हो

              क्या आप अपनी जिंदगी बदलना चाहते हो



 



साथियो हमारे बिचार चुम्बक की तरह ही काम करते है ,हमें वही मिलता है जैसा हम सोचते है। एक और आप धन प्राप्त करना चाहते हो और दुसरी और आप यह कहते हो की हम निर्धन है, गरीब है ,दरिद्र है। ऐसी स्थिति में आप लक्ष्य से दूर ही रहेंगे। इसका वास्तविक प्रभाव यही होगा कि सचमुच आप कुछ न कर पायेगे ,क्यों कि इस प्रकार के विचार  से आपकी धन कमाने की शक्ति पूरी तरह समाप्त भले ही न हो लेकिन घट जरूर जाएगी। 

जो गरीबी और  निर्धनता से डरता है ,निर्धनता उसी की तरफ बढ़ती है। इसलिए आप धनी बनना चाहते हो तो निर्धनता के विचार त्यागने ही होंगे ,उन्हें छोड़ना ही होगा। इसके साथ ही उन  सभी विचारो से भी नाता तोडना होगा जिनसे आपको किसी प्रकार का भय प्रतीत होता है। आपको चाहिए की आप अपने मन में उन्ही पदार्थो से सम्बंधित  विचारो को स्थान दे ,जिन्हे प्राप्त करने से आपको प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। ऐसा करने का परिणाम यह  होगा कि आप जिन पदार्थो की इच्छा करते हो ,वे स्वंय आपकी और आकर्षित होने लगेंगे। 

यदि आप यह मान ले कि आप दीन -हीन और तुच्छ है ,अन्य व्यक्ति आप से अच्छे है तो ये विचार आपकी आत्मा पर अंकित हो जायेंगे और आप वास्तव में  दीन -हीन , तुच्छ और और आयोग्य बन जायेंगे। इसके विपरीत यदि आप यह मानकर चले कि आप भी संसार के सभी उत्तम भोग्य पदार्थो के अधिकारी है और उन पर आपका भी अधिकार है। इससे आपकी मन की उत्पादक शक्ति बढ़ेगी और उसी के द्वारा आपकी सारी इच्छाएं पूर्ण होती चली जाएंगी। 

आपको अपने मन को आश्वासन देते रहना चाहिए कि जो आप प्राप्त करना चाहते हो वह आपको अवश्य प्राप्त होगा आपको यह भी स्मरण रखना चाहिए कि आप संसार में सफलता ,विजय और सुख प्राप्त करने के लिए उत्पन्न हुए है। यदि आप एक बार दृढ़ संकल्प कर ले कि आपको यह सब प्राप्त होना ही चाहिए तो संसार की कोई शक्ति आपको इन्हे प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। 

इस प्रकार के आशावादी विचारो को अपने मन में बार -बार दोहराते रहने से आपकी विजय सुनिश्चित है। 


मनोवैज्ञानिक का कहना है कि भिखारियों के बिचार रखने बाला व्यक्ति जीवन भर भिखारी ही रहेगा "

" परिश्रम ,दृढ़शक्ति ,और लगन बे मानवीय गुण है जो इंसान को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचा सकते है।

" अपनी योग्यता पर कभी संदेह न करे अपने आप को हर तरह योग्य समँझे "

" आशा और सफलता का घनिष्ट संबंध है आशा को देखकर सफलता दौड़ी चली आती है



Post a Comment

0 Comments