Recents in Beach

बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों को याद रखने की GK Trick

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

----------------------------------------------

बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों को याद रखने की GK Trick 

----------------------------------------------



दोस्तों आज में आपको बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों को याद रखने की आसान सी GK Trick बताने वाला हूँ जिससे आप आसानी से याद रख सको। 

Trick - मांगो कगां 

  • मा - महानदी 
  • गो - गोदावरी 
  • - कावेरी 
  • गां - गंगा 
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 
  • गंगा भारत की सबसे लम्बी नदी है। इसका उद्गम गंगोत्री हिमानी से होता है। टिहरी में इसमें भिलंगना और देवप्रयाग में अलकनंदा नदी आकर मिलती है 
  • भागीरथी और अलकनंदा का संयुक्त रूप ही गंगा कहलाता है। 
  • गंगा नदी पश्चिम बंगाल के फरक्का नामक स्थान पर यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है यहाँ इसे पदमा नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश में यह ब्रह्मपुत्र से मिलती है। 
  • गंगा नदी अपने मुहाने पर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा ब्रह्मपुत्र का यह डेल्टा हुगली और मेघना नदियों के बीच बनता है। 
  • गोमती नदी यह गंगा नदी की एक मात्र सहायक नदी है जिसका उद्गम मैदान है 
  • कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक के कुर्ग जिले में ब्रह्मगिरि की पहाड़ियों से होता है। यह नदी श्रीरंगपट्ट्नम शिवसमुद्रम एवं श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती है। 
  • कृष्णा नदी भी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। 
  • महानदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सिहावा के समीप से निकलती है। 
  • गोदावरी नदी नासिक जिले के त्रयंबक पहाड़ियों से निकलती है। 
यह भी जाने 



अगर साथियो आप UPSC ,PSC ,BANK ,SSC ,या किसी और Comptitive Exam. की तैयारी कर रहे हो तो हमारे इस नये ब्लॉग में आपको संविधान ,Economics ,इतिहास ,भूगोल ,पर्यावरण ,MP GS ,हिन्दी के बारे में complete जानकारी(बिल्कुल आसान भांषा में ) के लिए हमारे इस ब्लॉग को अवश्य एक बार पढ़े लिंक नीचे दी हुयी है। 



Post a Comment

0 Comments