Recents in Beach

विश्व के प्रमुख संगठन जिनके मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड ) में स्थित है। को याद रखने की GK Trick

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

*******************************

विश्व के प्रमुख संगठन जिनके मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड ) में स्थित है। को याद रखने की GK Trick 

*******************************



दोस्तों आज में आपको विश्व के प्रमुख संगठन जिनके मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड ) में स्थित है। को याद रखने की GK Trick बताने वाला हूँ जिससे आप आसानी से याद रख सको। 

Trick - स्वस्थ मौसम में बौद्धिक श्रम से रेड व्यापार करो 

  • स्वस्थ - विश्व स्वास्थ संगठन (WHO)
  • मौसम - विश्व मौसम विज्ञानं संगठन (WMO)
  • बौद्धिक - विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन(WIPO)
  • श्रम - अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
  • रेड - रेड क्रॉस 
  • व्यापार - विश्व व्यापार संगठन (WTO)
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 
  • WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी  थी। इसके 194 सदस्य देश है। जिसमे भारत भी शामिल है। इसका भारतीय मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। 
  • WHO का उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ का स्तर ऊँचा करना है। 
  • WHO के वर्तमान महानिदेशक इथियोपिया के डॉ० टेड्रोस एडरेनॉम गैबरेयेसस है। 
  • WMO की स्थापना 23 मार्च 1950 को की गयी इसके 191 सदस्य देश है। 
  • प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम दिवस मनाया जाता है। 
  • WIPO (world intellectual org. ) यह संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी एजेंसियों में से एक है। 
  • WIPO का गठन 1967 में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विश्व में बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 
  • प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। 
  • ILO अंतररष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितो की रक्षा के लिए नियम बनाता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है। 1969 में इसे विश्व शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। 
  • वर्ष 1919 में वर्साय की संधि द्वारा राष्ट्र संघ की एक संबद्ध एजेंसी के रूप में ILO की स्थापना हुयी भारत इसका संस्थापक सदस्य है। 
  • रेड क्रॉस एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। जिसका उदेश्य मानवीय जिन्दगी व सेहत को बचाना है। 
  • रेड क्रॉस इसकी स्थापना 1863 में हेनरी ड्यूनेन्ट ने जेनेवा में की इसे तीन बार (1917 ,1944 ,1963 ) में नोबेल शांति पुरस्कार मिला 
  • प्रतिवर्ष 8 मई को रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस दिन रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्मदिन है। 
  • WTO एक अन्तररष्ट्रीय संगठन है। जो विश्व व्यापार के लिए नियम बनाता है। इसकी स्थापना 1995 में दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनाये गए (GATT )के स्थान पर की गयी 

अगर साथियो आप UPSC ,PSC ,BANK ,SSC ,या किसी और Comptitive Exam. की तैयारी कर रहे हो तो हमारे इस नये ब्लॉग में आपको संविधान ,Economics ,इतिहास ,भूगोल ,पर्यावरण ,MP GS ,हिन्दी के बारे में complete जानकारी(बिल्कुल आसान भांषा में ) के लिए हमारे इस ब्लॉग को अवश्य एक बार पढ़े लिंक नीचे दी हुयी है। 

Post a Comment

0 Comments