Recents in Beach

महाराष्ट्र के प्रमुख लोक नृत्य को याद रखने की ट्रिक

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

---------------------------------------------

दोस्तों आज में आपको बताने वाला हूँ महाराष्ट्र के प्रमुख लोक नृत्य को याद रखने की आसान सी ट्रिक जिससे आप आसानी से याद रख सको 



महाराष्ट्र के प्रमुख लोक नृत्य को याद रखने की ट्रिक 

Trick - ताला ले 

  • ता - तमाशा 
  • ला - लावनी 
  • ले - लेजम 
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 
  • सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह मुम्बई (महराष्ट्र) में है। 
  • लोकायुक्त की नियुक्ति करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र है। 
  • तारापुर परमाणु विधुत गृह महाराष्ट्र में है। 
  • जैतापुर परमाणु गृह भी महाराष्ट्र में है। 
  • जैतापुर परमाणु गृह फ़्रांस के सहयोग से लगाया गया 
  • थालघाट ,भोरघाट दर्रे महाराष्ट्र में स्थित है। 
  • लोनार झील महाराष्ट्र में स्थित है यह एक क्रेटर झील है। जो उल्कापिंड के गिरने से बनी है। 
  • पहला महिला बैंक मुम्बई से प्रारम्भ किया गया जिसका मुख्यालय नई दिल्ली था वर्तमान में इस महिला बैंक का विलय SBI में कर दिया गया। इसकी प्रथम अध्यक्ष ऊषा अनंत सुब्रमण्यम थी। 
  • RBI एवं SBI का मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • भारतीय औधोगिक विकास बैंक (IDBI ) जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुयी इसका भी मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • नाबार्ड जिसकी स्थापना 12 जुलाई 1982 में हुयी इसका भी मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • भारतीय निर्यात आयात बैंक (EXIM ) जिसकी स्थापना 1 jan. 1982 को हुयी जिसका मुख्यालय भी महाराष्ट्र में है। 
  • भारतीय जीवन बीमा निगम जिसकी स्थापना वर्ष 1956 में हुयी का भी मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • भारतीय साधारण बीमा निगम जिसकी स्थापना वर्ष 1972 में हुयी का भी मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • भारतीय यूनिट ट्रस्ट (UTI ) जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुयी का भी मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • यूनियन बैंक का भी मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • बैंक ऑफ़ इंडिया और देना बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का भी मुख्यालय मुम्बई में है। 
  • सेबी जिसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 को की गई थी। बाद में 30 जनवरी 1992 को अध्यादेश द्वारा वैधानिक दर्जा दिया गया इसका भी मुख्यालय मुम्बई में है। तथा इसके क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता ,दिल्ली तथा चेन्नई में है। 
  • रोजगार गारंटी योजना शुरू करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र था। 
  • महाराष्ट्र की लोकसभा सीट 48 एवं राज्य सभा सीटें 19 है। 
  • वर्ष 1960 में गुजरात का गठन मुम्बई प्रान्त से गुजराती भाषी क्षेत्रों को पृथक कर किया गया। 
  • प्रार्थना समाज की स्थापना वर्ष 1867 में आत्माराम पांडुरंगा ने मुम्बई में की 
  • आर्य समाज की स्थापना वर्ष 1875 में दयानन्द सरस्वती ने मुम्बई में की 
  • भारत सेवक समाज की स्थापना वर्ष 1905 में गोपाल कृष्ण गोखले ने बम्बई में की 
  • रफ़्त गोफ्तार पत्रिका का प्रकाशन दादा भाई नौरोजी ने मुम्बई से किया 
  • मराठा ,केसरी पत्रिका का प्रकाशन तिलक ने मुम्बई से किया 
  • कॉमन व्हील ,न्यू इंडिया पत्रिका का प्रकाशन एनी बेसेन्ट ने मुम्बई से किया 
  • कॉमरेड ,हमदर्द पत्रिका का प्रकाशन मो.अली जिन्ना ने बंबई से किया 
  • हिंदुस्तान टाइम्स का प्रकाशन के० एम० पणिक्कर में मुम्बई से किया 
  • बॉम्बे क्रॉनिकल का प्रकाशन फिरोजशाह मेहता ने मुम्बई से किया 
  • कांग्रेस का पहला अधिवेशन वर्ष 1885 में बम्बई में हुआ जिसके अध्यक्ष W. C. बनर्जी थे। 


Post a Comment

0 Comments