Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
---------------------------------------------
दोस्तों आज में आपको बताने वाला हूँ प्राचीन भारत में आक्रमण करने वाले विदेशियों का क्रम याद रखने की आसान सी ट्रिक जिससे आप आसानी से याद रख सको
प्राचीन भारत पर आक्रमण करने वाले विदेशियों का क्रम
Trick - इसे PK
- इ - इण्डोग्रीक
- से - शक
- P - पह्लव
- K - कुषाण
इनसे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- इण्डोग्रीक वंश का संस्थापक डेमेट्रियस प्रथम था
- शक वंश का संस्थापक माउस था
- पह्लव वंश का संस्थापक मिथ्रेडेट्स था
- कुषाण वंश का संस्थापक कुजुल कदफिसेस था
- सर्वप्रथम स्वर्ण सिक्के (चित्र एवं लेख युक्त) इण्डोग्रीक शासको ने चलाये
- सर्वाधिक स्वर्ण धातु के सिक्के कुषाण वंश ने चलाये
- इसी काल में मूर्तिकला की दो शैलियों गंधार एवं मथुरा कला शैली अस्तित्व में आयी
- इस काल में सबसे बड़े साम्राज्य निर्माता कुषाण वंश का कनिष्क हुआ
- कनिष्क ने चौथी बौद्ध संगीति सभा का आयोजन कश्मीर के कुंडलवन में करवाया
- कनिष्क ने बौद्ध धर्म की महायान शाखा को संरक्षण दिया एवं प्रसार किया
- महायान शाखा के अंतगर्त बौद्ध को भगवान का दर्जा दिया गया
- प्रसिद्ध शक संवत 78 ई० (राष्ट्रीय संवत) कनिष्क के राज्यरोहण से संबंधित है। इसे आज राष्ट्रीय संवत माना जाता है।


0 Comments