Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
----------------------------------------------
दोस्तों आज में आपको बताने वाला हूँ मोती मस्जिद के निर्माणकर्ता के नाम जैसा कि मोती मस्जिद आगरा और दिल्ली दोनों जगह है ऐसे में एग्जाम में जब क्वेश्चन आता है तो भूल जाते है तो में आपको ट्रिक के माध्यम से समझाने जा रहा हूँ। जिससे आपको आसानी से याद रहे।
मोती मस्जिद के निर्माणकर्ता के नाम याद रखने की ट्रिक
Trick - आश दिओ
- आ - आगरा श - शाहजांह
- दि - दिल्ली ओ - ओरंगजेब
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- मुग़ल चित्रकला की नींव हुमायूँ के शासन में पडी
- मुग़ल सम्राट शाहजांह धुप्रद गायक था
- लाल किला का निर्माण दिल्ली में शाहजांह ने करवाया
- ताजमहल (इसमें शाहजांह की समाधी भी) का निर्माण शाहजांह ने आगरा में करवाया
- ताजमहल को वर्ष 1983 में यूनेस्को के विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया
- ताजमहल के मुख्य स्थापत्यकार उस्ताद अहमद लाहोरी था तथा मुख्य निर्माता फारस का मुहम्मद ईसा खां था।
- मुगलो में शाहजांह के काल को मध्यकाल का स्वर्ण काल भी कहा जाता है
- शाहजांह के काल में कंधार अंतिम रूप से मुगलो से फारस द्वारा छीन लिया गया जिसे मुग़ल वापस प्राप्त न कर सके
- मुगलो में सबसे बड़े साम्राज्य का निर्माण करने वाला ओरंगजेब था
- इसने दो बार राज्याभिषेक कराया
- ओरंगजेब ने आलमगीर की उपाधी धारण की
- ओरंगजेब की रुचि वीणा बजाने में थी


0 Comments